फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्क : पंजाब सीमा की सुरक्षा केंद्र ने अपने हाथ में ली, राज्यपाल को सौंपा एजेंसियों में समन्वय का जिम्मा

Fri, 15 Apr 2022 05:22 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़।

सार

राज्यपाल ने हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुख्य सचिव और डीजीपी की उपस्थिति में केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यपाल ने सीमावर्ती जिलों का दौरा भी शुरू कर दिया है। इस दौरान वह स्थानीय सरपंचों से मिलकर सीमा सुरक्षा को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बीच केंद्र ने सीमा सुरक्षा को लेकर पंजाब में दखल शुरू कर दिया है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को केंद्र सरकार ने हाल ही में इस मुहिम की जिम्मेदारी सौंपी है। अब राज्यपाल राज्य और केंद्र की खुफिया एजेंसियों के बीच समन्वय बनाएंगे। हर तीन महीने में राज्य के छह सीमावर्ती जिलों का राज्यपाल द्वारा दौरा किया जाएगा।

विज्ञापन


हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि केंद्र और पंजाब राज्य की खुफिया एजेंसियों में तालमेल की कमी है। केंद्र ने इस पर चिंता जताते हुए पंजाब में सीमाओं की सुरक्षा को लेकर वृहद कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत पंजाब के राज्यपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके बाद पंजाब में राज्यपाल की सीमावर्ती जिलों में गतिविधियां बढ़ गई हैं।

बाड़ के पार जमीन के अधिग्रहण पर विचार
राज्यपाल ने हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुख्य सचिव और डीजीपी की उपस्थिति में केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यपाल ने सीमावर्ती जिलों का दौरा भी शुरू कर दिया है। इस दौरान वह स्थानीय सरपंचों से मिलकर सीमा सुरक्षा को लेकर चर्चा कर रहे हैं। वहीं, केंद्र घुसपैठ रोकने के लिए बाड़ के पार भूमि अधिग्रहण पर विचार कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें