वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास हुए नाव हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है, जिनमें 13 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे में सबसे ज्यादा 10 लोग तमिलनाडु से, तीन लोग आंध्र प्रदेश से और एक दंपती केरल का रहने वाला था। ताजा जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के तीन लोग एक मोबाइल कंपनी की तरफ से मिले टूर पर वियतनाम गए थे।
| तमिलनाडु के निवासी | आंध्र प्रदेश के निवासी | केरल के निवासी |
| सेंथिल कुमार जयवेल, मुरुगाप्रभु अरुमुगम
श्रीधर सुंदरराजन, शेख अब्दुल्ला अब्दुल मजीद, बालाजी नटेशन, बाबू कुप्पुस्वामी विनय कुमार चिथापुरम भास्करा, रविशंकर सुगुमरन, संतोष कुमार शांतिलालजैन अलगुराज शिवासामी |
नल्लापेटा अदिशेशैया रवितेजा
श्रीधर मुदियम जया लक्ष्मी गेल्ली |
एविकॉट चेरियन थॉमस
लोवेनी थॉमस |
परिवार ने लगाई सरकार से गुहार
इसी हादसे में डिंडीगुल जिले के पलानी के रहने वाले एक मोबाइल फोन डिस्ट्रीब्यूटर, मुरुगप्रभु अरुमुगम की भी मौत हो गई है। उनके भाई कार्तिकेयन ने बताया, 'मेरा छोटा भाई तीन दिन पहले वियतनाम घूमने गया था। हमें अचानक खबर मिली कि नाव हादसे में उसकी मौत हो गई है। हमने राज्य सरकार से मदद मांगी है और केंद्र व राज्य दोनों सरकारों से हाथ जोड़कर अपील करते हैं कि मेरे भाई के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के इंतजाम किए जाएं'।
राहत और बचाव कार्य की स्थिति
इस नाव हादसे में 21 लोग (17 यात्री और चार क्रू मेंबर्स) को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश भवन के विशेष प्रतिनिधि और विशेष आयुक्त डॉ. अर्जा श्रीकांत लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और वियतनाम प्रशासन के संपर्क में हैं। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
केरल के दंपती समेत 15 भारतीय पर्यटकों की मौत
इस नाव हादसे में केरल के एक दंपती की भी मौत हो गई। मृतकों में कोल्लम जिले के ए.सी. थॉमस (57) और उनकी पत्नी लोवेनी थॉमस (56) शामिल हैं। तेज हवा और खराब मौसम के कारण पर्यटक स्पीडबोट पलट गई। नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार चालक दल के सदस्य सवार थे।
यह भी पढ़ें- Vietnam Boat Accident: आखिर क्यों वियतनाम घूमने जाते हैं भारतीय? जानिए यहां क्या है इतना खास
We at Lava are deeply saddened to confirm that 14 of our channel partners and one member of our Lava team have tragically lost their lives in a boat accident earlier today near Phu Quoc Island, Vietnam.
विज्ञापन
Our hearts and prayers are with their families and loved ones. This is an… — Lava Mobiles (@LavaMobile) July 11, 2026