फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्गी के दौरे का वीडियो देखकर इलाज करने में मिलती है मदद

Wed, 13 Jul 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मिर्गी - फोटो : getty images
विज्ञापन
यदि मिर्गी के किसी मरीज को दौरा पड़ रहा हो तो उसे देसी इलाज देने की जगह मोबाइल फोन से दौरे का वीडियो बनाना उसके इलाज के लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। वीडियो बनाते समय यह ध्यान रखें कि वहां पर पर्याप्त रोशनी हो और कैमरे की क्वालिटी भी अच्छी हो।
विज्ञापन


वास्तव में यह वीडियो न सिर्फ मरीज के इलाज के लिए कारगर होता है बल्कि चिकित्सकों का काम भी इससे आसान हो जाता है। एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने इसके लिए 300 से अधिक मरीजों का अध्ययन किया है। अध्ययन में पाया गया कि वीडियो की मदद से मरीजों के इलाज में सुधार आया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ मंजरी त्रिपाठी ने बताया कि जिन मरीजों को मिर्गी थी और जो दवा ले रहे थे, उन्हीं मरीजों के परिजनों को दौरा पड़ने पर मरीज का वीडियो तैयार करने को कहा गया। मिर्गी के 312 मरीजों के परिजनों ने मरीज के दौरे का वीडियो तैयार किया।
विज्ञापन


जब मरीज इलाज के लिए दोबारा चिकित्सक के पास आए तब चिकित्सकों ने दौरे पड़ने का वीडियो देखा। फिर यह तय करने में आसानी हुई कि मरीज को किस प्रकार की मिर्गी है और इसमें किस तरह के इलाज और दवाओं की जरूरत है। यही नहीं तैयार वीडियो को पहले से तय स्टैंडर्ड से मिला कर देखा गया और उसका तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया।
 
विज्ञापन

इलाज के लिए गैर-जरूरी जांच भी नहीं करानी पड़ी

मिर्गी - फोटो : getty images
इससे महत्वपूर्ण बात यह सामने आई कि जिन मरीजों के दौरे का वीडियो उपलब्ध था उनके इलाज में सुविधा मिली। ऐसे मरीजों को इलाज के लिए गैर-जरूरी जांच भी नहीं करानी पड़ी। अध्ययन उन्हीं मरीजों पर किया गया था जिनका पहले से इलाज चल रहा था और जो दवा भी खा रहे थे।

अध्ययन में शामिल एम्स न्यूरोलॉजी विभाग की चिकित्सक डॉ दीपा ने बताया कि तीन वर्ष से ज्यादा समय तक यह अध्ययन किया गया और इस वर्ष इसे प्रकाशित किया गया है।

मिर्गी का दौरा पड़ने पर क्या करें? मिर्गी का दौरा पड़ने पर मरीज को दायीं या बायीं करवट सुला दें और डॉक्टर ने आपातकालीन स्थिति में जिस दवा के सेवन की सलाह दी है, वह दें। कभी भी चम्मच, लकड़ी, पानी मुंह में डालने की कोशिश न करें और न ही कोई बदबूदार चीज सुंघाने की कोशिश करें।

क्या हैं मिर्गी के कारण? जन्म के दौरान किसी तरह की दिक्कत होने पर मस्तिष्क में आक्सीजन की कुछ कमी रह गई हो अथवा गैर जरूरी एंटीबॉयोटिक का इस्तेमाल किया गया हो, अत्यधिक अल्कोहल, ड्रग्स और कम सोना भी मिर्गी का कारण हो सकता है। सबसे बड़ी बात है कि मिर्गी किसी भी उम्र में हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें