फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीएम मोदी के 'उल्टा चोर चौकीदार को डांटे' बयान पर क्या बोले राहुल 

Thu, 07 Feb 2019 08:50 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Vs Modi
विज्ञापन
रविवार को मौसम का मिजाज ठंडा रहा हो, लेकिन सियासी माहौल में सत्तारूढ़ और विपक्ष का एक-दूसरे के प्रति पारा चढ़ा रहा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुबह एक रैली में जहां पीएम मोदी पर हमला बोला, तो वहीं पीएम मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस पर खूब तंज कसे। 
विज्ञापन


लोकसभा में अपने धन्यवाद भाषण के दौरान पीएम मोदी ने चोर-चौकीदार वाले बयान पर वार किया। उन्होंने कहा कि उल्टा चोर चौकीदार को डांटे। आपातकाल लगाया कांग्रेस ने, सेना का अपमान किया कांग्रेस ने, और कहते हैं मोदी देश को बर्बाद कर रहा है।

इसके बाद राहुल गांधी ने इस बयान पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह केवल एक बात कहना चाहते हैं- पीएम मोदी ने अलग-अलग सोर्स से 30,000 करोड़ इकट्ठा किया और अंबानी को दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें