फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: जब सांसद महोदय ने 'लड़की आंख मारे' गाने पर छात्राओं संग किया डांस

Mon, 07 Jan 2019 10:19 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भंडारा
विज्ञापन
मधुकर कुकडे - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद मधुकर कुकडे ने 'लड़की आंख मारे' गाने पर छात्रों के साथ डांस किया। उन्होंने यह डांस भंडारा में आयोजित एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान किया। वह 2018 में हुए उपचुनाव के दौरान ही सांसद बने हैं। इससे पहले वह 1995-2009 तक तीन बार तुमसर सीट से महाराष्ट्र विधानभा के सदस्य रह चुके हैं। 

विज्ञापन




सांसद ने जिस गाने पर डांस किया है वह रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा का गाना है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसने 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर रोहित शेट्टी के लिए नया इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित शेट्टी बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर में आते हैं और उनकी सभी फिल्मों में गाड़ियों के एक से एक स्टंट देखने को मिलते हैं। उन्होंने गोलमाल से लेकर सिंघम तक में बहुत खतरनाक स्टंट दर्शकों के लिए पेश किए हैं।  बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की फिल्में कमाल करती हैं। रोहित ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ भी दो फिल्में चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले डायरेक्ट की है। बता दें कि दोनों ही फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें