फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पुलिस अधिकारी होकर महिला से किया अमानवीय व्यवहार, खाकी शर्मसार

Sun, 18 Feb 2018 06:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं तो आए दिन पुलिस के शर्मसार करने वाले कारनामों से पर्दा उठता रहता है लेकिन इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि कुछ पुलिसवाले ऐसे भी हैं जिनमें इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं है। यह वायरल वीडियो तेलंगाना का है जहां एस रंगा राव, एसीपी पद पर हैं और एक महिला पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। 

विज्ञापन

 



अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह पुलिसवाला एक महिला को मार रहा है। वो भी सिर्फ इसलिए कि इस महिला पर चोरी का इल्जाम है। बाद में अपनी सीट से उठकर पुलिस अधिकारी इस महिला को धमका रहा है। हैदराबाद में हुई पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही यह सब हुआ, जिसका वहां आए पत्रकारों ने वीडियो बना लिया।

वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस महकमे में हड़कंप है। थप्पड़ मारने वाले एसीपी का ट्रांसफर कर दिया गया है। एसीपी एस रंगा राव अब शहर के सशस्त्र रिजर्व (सीएआर) मुख्यालय पर तैनात हैं। देखना है कि पुलिस अधिकारी होकर उनके किए गए इस अमानवीय व्यवहार पर क्या एक्शन लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें