सीमा पर गश्त करते सेना के जवान
- फोटो : File Photo
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की चौकियों को तबाह करने का वीडियो जारी करने के बाद पाक बौखला गया है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाक ने भारत की चौकी को तबाह करने के वीडियो का दावा किया था। हालांकि, पाक के इस दावे को सेना ने खारिज कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनएआई का मुताबिक सेना के सूत्रों ने बताया कि पाक द्वारा भारतीय पोस्ट तबाह करने के वीडियो का किया जा रहा दावा झूठा है। उन्होंने कहा कि भारतीय चौकियों की दीवारें काफी मजबूत हैं।
गौरतलब है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को समर्थन देने और दो सैनिकों की बर्बरतापूर्वक हत्या का मंगलावर को बदला ले लिया। सेना ने कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह कर दिया। सेना ने इस कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया। ये वीडियो 24 सेकेंड का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की 10 चौकियों को तबाह कर दिया।
सेना ने कहा कि 9 मई को इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। इस ऑपरेशन में जिन हथियारों का प्रयोग किया गया था उनमें रॉकेट लांचर, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, ग्रेनेड लांचर और रिकॉयल्लेस गन शामिल थे।
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अशोक नरूला ने कहा कि पाक सेना हमेशा आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने में मदद करती है। बर्फ पिघलने के बाद इसमें और बढ़ोतरी हो जाती है। इनको रोकने के लिए सेना ने कार्रवाई की और पाक सेना की चौकी को पूरी तरह से तबाह कर दिया।
Video from Pak claiming to destroy Indian post is fake as Indian posts hv walls thick enough to withhold fire of Recoiless Gun: Army Sources
— ANI (@ANI_news) May 24, 2017