फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi-Rishi Sunak: राहुल ने सुनक से कहा- हार और जीत लोकतंत्र का हिस्सा, प्रगति के लिए दोनों जरूरी

Sun, 07 Jul 2024 02:28 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने ब्रिटेन में ऋषि सुनक कही हार पर कहा है कि हार और जीत लोकतंत्र का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मैं आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक की हार के बाद उन्हें आगे के भविष्य के लिए शुभकामानाएं दी हैं। राहुल ने कहा है कि हार और जीत लोकतंत्र का हिस्सा हैं और हमें दोनों को इसे साथ लेकर चलना चाहिए।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने सुनक को लिखे अपने पत्र में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण और ब्रिटिश लोगों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए तारीफ की है। 
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं हाल के चुनावी नतीजों पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं लेकिन लोकतंत्र में जीत और असफलता दोनों ही यात्रा का हिस्सा हैं और हमको दोनों को ही खुशी के साथ स्वीकार करना चाहिए। 
विज्ञापन


गांधी ने विश्वास जताया कि सुनक अपने अनुभव से सार्वजनिक जीवन में योगदान देना जारी रखेंगे। पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ''मैं आपके भविष्य के प्रयासों के लिए आपको शुभकामनाएं देता हूं।''

लेबर पार्टी को आम चुनाव में ऐतिहासि बहुमत मिली

लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया है। इस चुनाव में सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। ऋषि सुनक ने डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ते समय देश से माफी मांगी और शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री और पार्टी नेता दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया। 

4 जुलाई 2024 को ब्रिटेन में 650 संसदीय सीटों के लिए मतदान हुआ। ये चुनाव यूनाइटेड किंगडम के सभी हिस्सों इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में हुए। 5 जुलाई को ब्रिटेन चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। इन चुनावों में कुल 392 पंजीकृत पार्टियां रहीं लेकिन मुख्य मुकाबला ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव और मुख्य विपक्षी नेता कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी के बीच हुआ। 

सत्ता विरोधी लहर में बह गए दिग्गज कंजर्वेटिव 
ब्रिटेन में पिछले 14 साल से कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार है। हालांकि, ये वर्ष राजनीतिक दृष्टिकोण से उथल-पुथल से भरे रहे हैं और पिछले आठ वर्षों में पांच कंजर्वेटिव प्रधानमंत्रियों ने ब्रिटेन की सत्ता संभाली है। आज आए नतीजों से साफ पता चलता है कि कंजर्वेटिव के खिलाफ तीव्र सत्ता विरोधी लहर थी जिसमें बड़े-बड़े दिग्गज बह गए। इस चुनाव में सत्ताधारी कंजर्वेटिव ने काफी प्रचार किया था लेकिन नतीजों में इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें