फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VP Polls: सीपी राधाकृष्णन-सुदर्शन रेड्डी के अलावा 46 उम्मीदवारों ने किया था नामांकन, जानें अब कितने मैदान में

Sat, 23 Aug 2025 03:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिला है। कुल 46 उम्मीदवारों ने 68 नामांकन पत्र दाखिल किए, लेकिन इनमें से बड़ी संख्या प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को होने वाले चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह से साफ हो गई है। नामांकन प्रक्रिया और जांच की सभी औपचारिकताओं के बाद अब केवल दो उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में बचे हैं। सत्तारूढ़ राजग उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच अब सीधा मुकाबला होने वाला है। इसे दक्षिण बनाम दक्षिण की लड़ाई बताया जा रहा है, क्योंकि दोनों ही दक्षिण भारत से आते हैं। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया है कि दोनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के सभी चार सेट सही पाए गए हैं। राधाकृष्णन तमिलनाडु से भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, जबकि तेलंगाना से आने वाले रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं।

विज्ञापन


46 उम्मीदवारों ने 68 नामांकन पत्र दाखिल किए
इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिला है। कुल 46 उम्मीदवारों ने 68 नामांकन पत्र दाखिल किए, लेकिन इनमें से बड़ी संख्या प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज कर दिए गए। दरअसल, 19 उम्मीदवारों के 28 नामांकन पत्र तकनीकी आधार पर स्वीकार नहीं किए गए। वहीं, 27 उम्मीदवारों के 40 नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को की गई। इस दौरान चुनाव से जुड़े नियमों के तहत कई नामांकन पत्र अमान्य करार दे दिए गए। नतीजतन अंत में केवल दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी और महासचिव राज्य सभा का कार्यालय के तरफ दी गई जानकारी के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही 7 अगस्त 2025 से ही प्रक्रिया आरंभ हो गई थी। नाम निर्देशन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी, जबकि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 22 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन


क्यों अस्वीकृत किए गए आवेदन?
7 से 21 अगस्त 2025 की अवधि के दौरान उपराष्ट्रपती निर्वाचन 2025 के लिए निर्वाचन अधिकारी और राज्य सभा के महासचिव को 46 अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल कुल 68 नामनिर्देशन पत्र प्राप्त हुए। इन 68 नामनिर्देशन पत्रों में से 19 अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किए गए 28 नामनिर्देशन पत्रों को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति निर्वाचन अधिनियम, 1952 की धारा 5 ख(4) के अनुसार अस्वीकृत कर दिया गया था। 27 अभ्यर्थियों के 40 नाम निर्देशन पत्रों की 22 अगस्त, 2025 को मध्याह्न पूर्व 11 बजे संवीक्षा की गई। संवीक्षा के दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति निर्वाचन अधिनियम, 1952 की धारा 5 ख(1)(ख) या 5 ख(1)(ख) और 5ग के उपबंधों के अधीन नामनिर्देशन पत्रों को अस्वीकृत कर दिया गया। निम्नलिखित अभ्यर्थियों के नामनिर्देशन पत्र वैध पाए गए, अतः स्वीकृत किए गए है। इनमें सी.पी. राधाकृष्णन (नामनिर्देशन पत्र क्रम संख्या 26, 27, 28 और 29) ओर  बुचिरेड्डी सुदर्शन रेड्डी (नामनिर्देशन पत्र क्रम संख्या 41, 42, 43 और 44) है।

'25 अगस्त तक उम्मीदवार चाहे तो अपना नामांकन वापस ले सकते हैं'
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी पर्चों की स्क्रूटनी के बाद राज्यसभा सचिवालय ने बताया कि 46 उम्मीदवारों ने 68 नॉमिनेशन फाइल किए गए। बताया कि प्रेसिडेंशियल और वाइस प्रेसिडेंशियल एक्स, 1952 के तहत केवल 2 उम्मीदवारों के पर्चे सही मिले हैं। बाकी सभी पर्चों में खामियां मिली हैं। चुनाव आयोग की तरफ से  जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक 25 अगस्त 2025 तक उम्मीदवार चाहे तो अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद ही उपराष्ट्रपति पद की अंतिम उम्मीदवार सूची जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें