फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vice-Presidential Poll: राजनाथ सिंह की देखरेख में उपराष्ट्रपति चुनाव; किरेन रिजिजू NDA के एजेंट की भूमिका में

Mon, 18 Aug 2025 01:25 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होना है और उसी दिन मतगणना भी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति चुनाव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की देखरेख में होगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को चुनाव एजेंट बनाया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उपराष्ट्रपति पद के एनडीए की ओर से उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगने के लिए विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फोन किया। गौरतलब है कि लंबी चली समीक्षा के बाद एनडीए उम्मीदवार के रूप में सीपी राधाकृष्णन के नाम का एलान हुआ है। 

विज्ञापन


 

जेपी नड्डा ने की सीपी राधाकृष्णन के नाम की आधिकारिक घोषणा
झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि राधाकृष्णन तमिलनाडु में भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। राज्यपाल के तौर पर उनके पास लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। बता दें कि जगदीप धनखड़ के अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद से ये पद खाली हुआ है। 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया था।

सीपी राधाकृष्णन के बारे में जानें
  • पूरा नाम- चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन 
  • जन्म- 20 अक्तूबर, 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में
  • पढ़ाई- बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक भी हैं
  • राजनीति से पहले- आरएसएस के स्वयंसेवक में शुरुआत

राजनीति की शुरुआत
  • 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य
  • 1996 में तमिलनाडु भाजपा में सचिव का पद संभाला
  • 1998 और 1999 में कोयंबटूर से लोकसभा सांसद चुने गए
  • 2004 से 2007 के दौरान तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष बने

राज्यपाल और उपराज्यपाल
  • मौजूदा समय में महाराष्ट्र के 21वें राज्यपाल
  • झारखंड के साथ-साथ तेलंगाना के राज्यपाल का पद संभाला
  • पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल का भी पद संभाल चुके हैं सीपी राधाकृष्णन
 
विज्ञापन

9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होना है और उसी दिन मतगणना भी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सांसद, राज्यसभा में मनोनीत 12 सांसद और लोकसभा के 543 सांसद वोट डाल सकते हैं। इस तरह के कुल 788 लोग वोट डाल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें