कौन है विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी?
बात अगर विपक्षी उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी की करें तो उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए लंबा संघर्ष किया है। वे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के जज, गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट में रहते हुए उन्होंने कई अहम फैसले दिए, जिनमें कालेधन मामलों की जांच और नक्सलवाद के खिलाफ सलवा जुडुम को असंवैधानिक ठहराना शामिल है। विपक्ष ने इस चुनाव को एक विचारधारा की लड़ाई बताया है। हालांकि बहुमत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में है।
ये भी पढ़ें:- VP Polls: सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करेगी AIMIM; पटनायक की अध्यक्षता वाली बैठक के बाद भी BJD ने नहीं खोले पत्ते
कहां और कब होगा मतदान?
उपराष्ट्रपति चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा के सचिव पीसी मोदी ने बताया कि मतदान नौ सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे बंद होगा। मतदान संसद भवन के कमरे नंबर F-101, वसुधा में होगा। वोटों की गिनती उसी दिन शाम छह बजे शुरू होगी और तुरंत परिणाम घोषित किया जाएगा।
गौरतलब है कि मतदान के लिए दोनों सदनों के सांसदों को मिलाकर कुल 788 सदस्य (अभी 781 सक्रिय सदस्य) हिस्सा लेंगे, जिसमें 233 राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य, 12 राज्यसभा के नामित सदस्य और 543 लोकसभा के निर्वाचित सदस्य शामिल हैं।