फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VP Election 2025: विपक्ष के प्रत्याशी ने सभी दलों के सांसदों को लिखा पत्र, चुनाव आयोग पर की गंभीर टिप्पणी

Mon, 01 Sep 2025 03:12 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आगामी 9 सितंबर को कराए जाएंगे। मतदान से पहले आज विपक्षी खेमे- INDIA ब्लॉक के प्रत्याशी सेवानिवृत्त जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने सभी दलों के सांसदों को पत्र लिखा है। उन्होंने सांसदों से इस सांविधानिक पद के चुनाव में बहस को लेकर बयान दिया। जानिए रेड्डी ने क्या कहा?
विज्ञापन
सेवानिवृत्त जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी के बयान का अंश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्षी खेमे- INDIA ब्लॉक के प्रत्याशी सेवानिवृत्त जस्टिस रेड्डी ने सभी दलों के सांसदों को पत्र लिखा है। बता दें कि रेड्डी का मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन से है। दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में समीकरणों को मजबूत करने लेकर सत्ताधारी गुट के साथ-साथ विपक्षी दलों को भी एकजुट रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच रेड्डी का सांसदों को पत्र लिखना चर्चा में है।

विज्ञापन


अगर दोनों प्रत्याशी चाहें तो चुनाव से पहले बहस हो सकती है
आगामी 9 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले 

विपक्ष का दांव- न्यायप्रिय छवि वाले रेड्डी
79 वर्षीय रिटायर्ड जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट से जुलाई 2011 में सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले वे आंध्र प्रदेश, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रहे। उन्होंने अपने न्यायिक करियर में कई अहम फैसले दिए, जिसमें काला धन मामले में केंद्र सरकार की ढिलाई की आलोचना, छत्तीसगढ़ सरकार की सलवा जुडूम नीति को असांविधानिक ठहराना और  काले धन की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने जैसे आदेश प्रमुख हैं। कांग्रेस और विपक्षी दल मानते हैं कि रेड्डी 'सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के सतत व साहसी समर्थक' हैं। तेलंगाना में जातिगत सर्वेक्षण कराने वाली समिति का नेतृत्व करने को लेकर भी रेड्डी चर्चा में रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें