फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड दौरे पर उपराष्ट्रपति: कोहिमा में द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कही यह बात

Fri, 02 Dec 2022 09:35 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा

सार

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद डायरी में लिखा कि द्वितीय विश्व युद्ध में यहां लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड दौरे के दूसरे दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को यहां द्वितीय युद्ध के ऐतिहासिक युद्ध-स्मारक का दौरा किया और सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति बनने के बाद धनखड़ की यह पहली नगालैंड यात्रा है।

विज्ञापन


धनखड़ ने युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद डायरी में लिखा कि द्वितीय विश्व युद्ध में यहां लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। यह स्मारक असंख्य बलिदानों की याद दिलाता है। उनकी बहादुरी और निस्वार्थता का कार्य पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। 

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को उन्होंने नगालैंड की राजधानी कोहिमा से करीब 12 किलोमीटर दूर किसामा में 10 दिवसीय 23वें हॉर्नबिल महोत्सव का उद्घाटन किया था। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने ट्विटर पर लिखा कि भारत के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नगालैंड आने के लिए धन्यवाद। हॉर्नबिल महोत्सव के उद्घाटन पर आपकी उपस्थिति ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। हमें उम्मीद है कि आप फिर हमसे मिलने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें