फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति अफ्रीका से वापस लौटे, यात्रा को ‘बेहद उपयोगी’ बताया

Tue, 06 Nov 2018 10:31 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अफ्रीका के तीन देशों की छह दिवसीय यात्रा से मंगलवार को वापस लौटे तथा उन्होंने इस यात्रा को ‘‘अत्यधिक उपयोगी’’ बताया। नायडू को लेकर आ रहा एयर इंडिया का विशेष विमान सुबह छह बजकर 45 मिनट पर दिल्ली में उतरा।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने लैंडिंग से पहले विमान में पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरी बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और मलावी की यात्रा अत्यधिक उपयोगी रही। मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं कि हम इन देशों के साथ अपने आप का सफलतापूर्वक बातचीत कर सके।’’ 

नायडू ने कहा कि उच्च स्तरीय यात्रा के दौरान भारत को कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इन देशों का समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका के साथ संबंधों को उच्च प्राथमिकता देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें