फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति नायडू और पीएम मोदी ने दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं

Wed, 01 Jan 2020 09:02 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति-प्रधानमंत्री - फोटो : social media
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देश की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई की वर्ष 2020 में सभी की आकांक्षाएं पूरी हों।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नव वर्ष 2020 के आगमन तथा नए दशक की शुरुआत के अवसर पर हम सब अपनी इस प्रतिबद्धता को दुहराएं कि हम एक मजबूत और विकसित भारत का निर्माण करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि नया वर्ष, आप सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए।



उप राष्ट्रपति ने कहा कि नया वर्ष नई शुरुआत करने का समय है। उन्होंने अपने संदेश में कहा,‘‘नव वर्ष 2020 के आगमन पर मैं अपने सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनांए देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा कि सभी के स्वस्थ्य रहने और सभी की आकांक्षाएं पूरी होने की कामना करता हूं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें