फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vice President: राज्यसभा उपाध्यक्षों के नए पैनल का हुआ पुनर्गठन, 50 फीसदी महिलाएं शामिल

Thu, 20 Jul 2023 02:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन उपाध्यक्षों में से कोई एक, सभापति और उपसभापति की गैरमौजूदगी या फिर उनके निवेदन पर सदन की कार्यवाही का संचालन कर सकता है। 
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को राज्यसभा उपाध्यक्षों के नए पैनल का पुनर्गठन कर दिया। पुनर्गठित किए गए पैनल में पचास फीसदी महिलाएं शामिल हैं। उपराष्ट्रपति ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि पैनल का पुनर्गठन 17 जुलाई 2023 को कर दिया गया था। राज्यसभा उपाध्यक्ष बनाए गए सांसदों में पीटी ऊषा, एस फांगनोन कोन्याक, फौजिया खान, सुलाता देव, वी विजयसाई रेड्डी, घनश्याम तिवारी, एल हनुमंथैया और सुखेंदु शेखर रे का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


क्यों होता है पैनल का गठन?
उपराष्ट्रपति ने नए पैनल का एलान करते हुए कहा कि सदस्यों को यह जानकर खुशी होगी कि पैनल में पचास फीसदी सदस्य महिला सांसद हैं। बता दें कि राज्यसभा के नियमों के मुताबिक राज्यसभा सभापति समय-समय पर सदन के सदस्यों में से कुछ को उपाध्यक्ष पैनल में नामित करते हैं। इन उपाध्यक्षों में से कोई एक, सभापति और उपसभापति की गैरमौजूदगी या फिर उनके निवेदन पर सदन की कार्यवाही का संचालन कर सकता है। इस पैनल में एक बार में छह से ज्यादा सदस्यों को नामित नहीं किया जा सकता। 

उपराष्ट्रपति ने सदन को दी जानकारी
गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सदन के सदस्यों राजमणि पटेल, लक्ष्मीकांत वाजपेयी और संगीता यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी गई। उपराष्ट्रपति ने सदन को यह भी बताया कि 11 अप्रैल 2023 को उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के सदस्य लुइजिन्हो फालेरियो का इस्तीफा मिला था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें