फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंकैया नायडू होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने की घोषणा

Tue, 18 Jul 2017 10:14 AM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न होने के साथ ही भाजपा ने उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी कमर कस ली है। बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने की।
विज्ञापन
#FLASH: Union Minister Venkaiah Naidu named NDA's Vice Presidential candidate pic.twitter.com/n8QfoYfZYV — ANI (@ANI_news) July 17, 2017


नाम के एलान से पहले नायडू ने कहा था कि मझे कुछ भी बनने की महत्वाकांक्षा नहीं है। उम्मीदवार पर फैसला पार्टी ही करेगी। उन्होंने कहा कि अभी सब कुछ अटकलें हैं। जो भी संसदीय फैसला लेगी वही अंतिम है। आज शाम 6 बजे बोर्ड की बैठक होगी।

जानकारी के अनुसार वेंकैया नायडू के पक्ष में सबसे बड़ी बात ये है कि वह आंध्र प्रदेश यानि दक्षिण से आते हैं, जहां भाजपा का खास जनाधार नहीं है। ऐसे में दक्षिण में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए उप राष्ट्रपति चुनाव से बढ़िया मौका नहीं हो सकता था। शुरू से ही इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि भाजपा दक्षिण से ही किसी चेहरे को उप राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्‍मीदवार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले दलित चेहरे के रूप में कोविंद को आगे कर चुकी है भाजपा

इससे पहले भाजपा ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी के दलित चेहरे रामनाथ कोविंद को आगे किया था ऐसे में उपराष्ट्रपति के चुनाव में नुमाइंदगी की बारी दक्षिण की थी। ऐसे में वैंकेया नायडू से बड़ा चेहरा कोई नहीं हो सकता था।

हालांकि  चर्चा लोकसभा के उपाध्यक्ष और अन्नाद्रमुक नेता एम थंबीदुरई की थी थी लेकिन पार्टी ने अपने ही चेहरे को आगे करना बेहतर समझा। वैंकेया के पक्ष में खास बात ये भी है कि वह संघ के पुराने सिपाही रहे हैं, जिसे वह खुलकर कहते रहे हैं।

पार्टी में भी उनकी गिनती बड़े चेहरों के तौर पर होती है, वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें पार्टी का संकटमोचक भी माना जाता है, तमाम राजनीतिक मोर्चों पर जब भी पार्टी फंसती नजर आती है वेंकैया ही आगे आकर मोर्चा संभालते हैं। इसी वजह से तमाम राजनीतिक दलों में उनके अच्छे संबंध हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें