राष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न होने के साथ ही भाजपा ने उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी कमर कस ली है। बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने की।
#FLASH: Union Minister Venkaiah Naidu named NDA's Vice Presidential candidate pic.twitter.com/n8QfoYfZYV
— ANI (@ANI_news) July 17, 2017
नाम के एलान से पहले नायडू ने कहा था कि मझे कुछ भी बनने की महत्वाकांक्षा नहीं है। उम्मीदवार पर फैसला पार्टी ही करेगी। उन्होंने कहा कि अभी सब कुछ अटकलें हैं। जो भी संसदीय फैसला लेगी वही अंतिम है। आज शाम 6 बजे बोर्ड की बैठक होगी।
जानकारी के अनुसार वेंकैया नायडू के पक्ष में सबसे बड़ी बात ये है कि वह आंध्र प्रदेश यानि दक्षिण से आते हैं, जहां भाजपा का खास जनाधार नहीं है। ऐसे में दक्षिण में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए उप राष्ट्रपति चुनाव से बढ़िया मौका नहीं हो सकता था। शुरू से ही इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि भाजपा दक्षिण से ही किसी चेहरे को उप राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाएगी।