फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना के नए मैटेरियल प्रमुख बने वाइस एडमिरल एसआर सरमा

Tue, 01 Sep 2020 06:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वाइस एडमिरल एसआर सरमा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

वाइस एडमिरल एसआर सरमा को भारतीय नौसेना का मैटेरियल प्रमुख नियुक्त किया गया है। सरमा को यह जिम्मेदारी मंगलवार को दी गई। इससे पहले वह फ्लैग अधिकारी के रूप में नौसेना मुख्यालय में मैटेरियल (आईटी और सिस्टम) के सहायक प्रमुख के रूप में सेवा दे चुके हैं। 

विज्ञापन




नौसेना में अपने करियर के दौरान सरमा ने विंध्यगिरि, राणा, कृष्णा और मैसूर जहाजों में विभिन्न क्षमताओं में सेवा दी है। उन्होंने मुंबई और विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड्स और नई दिल्ली में मुख्यालय उन्नत सामरिक पोत कार्यक्रम और नौसेना मुख्यालय में कई चुनौतीपूर्ण काम किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें