फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना प्रमुख की नियुक्ति को वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने फिर दी चुनौती, दायर की नई याचिका 

Tue, 21 May 2019 08:57 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने उनको प्राथमिकता न देकर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल में मंगलवार को फिर से याचिका दायर की। इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को वर्मा की अपील खारिज कर दी थी। 
विज्ञापन


वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि ट्रिब्यूनल को दोनों - उनके और वाइस एडमिरल करमबीर - के सेवा रिकॉर्ड को मंगवाना चाहिए और देखना चाहिए कि नौसेना प्रमुख की नियुक्ति के दौरान उनकी संभावना को खारिज करने के लिए सक्षम अधिकारी के सामने क्या कोई "भिन्न और अप्रासंगिक विचार" रखे गए थे। 

ट्रिब्यूनल बुधवार को याचिका की सुनवाई कर सकता है। 

वाइस एडमिरल वर्मा की ताजा याचिका के मुताबिक, "रक्षा मंत्रालय के उस आदेश को रद्द किया जाए जिससे वाइस एडमिरल की शिकायत को भिन्न, तथ्यहीन और अप्रासंगिक बताते हुए खारिज कर दिया गया... 23 मार्च के उस आदेश को भी रद्द किया जाए जिसमें आवेदक (वाइस एडमिरल वर्मा की जगह पर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है।" 

वाइस एडमिरल वर्मा का आरोप

वाइस एडमिरल वर्मा ने पहली याचिका 10 अप्रैल को डाली थी। वर्मा के मुताबिक वह नौसेना में सबसे ज्यादा वरिष्ठ हैं। लेकिन उन्हें नजरअंदाज करके वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। 

रक्षा मंत्रालय की दलील

रक्षा मंत्रालय की संयुक्त सचिव ऋचा मिश्रा ने स्पष्ट किया कि सेवा प्रमुखों की नियुक्ति में वरिष्ठता एक महत्वपूर्ण मापदंड है, लेकिन यह एकमात्र नहीं है, जिस पर चयन किया जा सके। इससे पहले हुई नियुक्तियों में भी ऐसा हुआ है।

एडमिरल वर्मा की दावेदारी इसलिए की खारिज

रक्षा मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा, ''केंद्र सरकार ने नौसेना प्रमुख का चयन बड़ी सावधानी से किया है। सरकार ने एडमिरल विमल वर्मा की मेरिट को भी देखा है। चयन को लेकर निरंतर चलने वाले अभ्यास और उसके मानदंडों पर भी उन्हें परखा है। इसके बाद किए गए मूल्यांकन में एडमिरल वर्मा को सबसे वरिष्ठ अधिकारी माना गया, लेकिन नौसेना के प्रमुखों की नियुक्ति के अन्य मानदंडों के लिए वे अनुपयुक्त पाए गए।”

करमबीर सिंह लेंगे सुनील लांबी की जगह

संयुक्त सचिव ऋचा मिश्रा ने कहा कि सरकार अपने फैसले से संतुष्ट है। कोई असंतोष नहीं है। सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर की नियुक्ति में सभी पक्षों पर विचार करने के बाद ही निर्णय लिया है। 31 मई को वर्तमान नौसेना प्रमुख सुनील लांबा सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनके बाद एडमिरल करमबीर सिंह अगले नौसेना प्रमुख होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें