फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VHP: 'आई लव मोहम्मद' के नाम पर हो रही हिंसा से विहिप नाराज, सुरक्षा के लिए बताया चुनौती

Tue, 23 Sep 2025 09:46 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश के अलग-अलग हिस्सों से 'आई लव मोहम्मद' के नाम पर हो रहे प्रदर्शनों में हिंसा होने की खबरें सामने आई हैं। विश्व हिंदू परिषद ने इस तरह के प्रदर्शनों पर गहरी चिंता जताई है और अराजक तत्वों से धर्म के नाम पर हिंसा करने से बाज आने के लिए कहा है। विहिप का आरोप है कि इन प्रदर्शनों में एक साजिश के अंतर्गत नाबालिग बच्चों का दुरुपयोग किया जा रहा है। संगठन ने इसे देश की शांति-सुरक्षा के लिए कड़ी चुनौती बताया है।  

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने एक बयान जारी कर कहा कि इस समय 'आई लव मोहम्मद' के नाम पर एक सोची समझी साजिश को अंजाम देने की कोशिश हो रही है। हर जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं और इन प्रदर्शनों में गैर संवैधानिक नारे लगाए जा रहे हैं। इन प्रदर्शनों में पुलिस थानों पर हमले, पुलिस वालों को पीटने और वाहनों को जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। 

उन्होंने कहा कि अपने प्रिय ईश्वर या पैगंबर के प्रति प्रेम के इजहार का यह कौन सा तरीका है? उन्होंने कहा कि इसी तरह कुछ दिन पहले नबी के नाम पर हिंसा की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के हिंसक प्रदर्शन अमेरिका-फ्रांस से लेकर दुनिया के हर हिस्से में देखे जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें