विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद कुछ हफ्तों बाद ही उनके समर्थकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। विहिप ने मंगलवार को तोगड़िया समर्थक छह पदाधिकारियों को पद से हटा दिया। इसमें गुजरात इकाई के प्रभारी कौशिक मेहता शामिल हैं।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना के चलते तोगड़िया को हटाया गया था। मेहता के अलावा अहमदाबाद इकाई के विहिप महासचिव रणछोड़ भारवाड़ को पद से हटाया गया है। दोनों नेता तोगड़िया के मजबूत समर्थक माने जाते हैं। विहिप ने छह मई को जारी एक पत्र जरिये यह घोषणा की है।