फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगड़िया बोले- मेरा एनकाउंटर कराने की थी साजिश, हॉस्पिटल में हार्दिक ने की मुलाकात

Tue, 16 Jan 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने होश में आने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हिंदू एकता की कोशिश में लगा हुआ हूं, लेकिन मेरी आवाज को दबाने की कोशिश हो रही थी। केंद्र की खुफिया एजेंसियां लोगों को डरा रही हैं। पुराने केस निकालकर IB से लोगों को डराया जा रहा है।  

विज्ञापन


तोगड़िया ने बताया कि वो परसों मुंबई के कार्यक्रम में थे। सुबह जब वो पूजा पाठ कर रहे थे तभी एक व्यक्ति उनके कमरे में आया और बोला कि तुरंत कार्यालय छोड़ दो, आपका एनकाउंटर करने के लिए लोग निकले हैं। 

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और कांग्रेस नेता अर्जुन मोढ़वाडिया ने VHP नेता तोगड़िया से हॉस्पिटल में मुलाकात की है।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Hardik Patel &amp; Congress leader Arjun Modhwadia met VHP leader Pravin Togadia in hospital today <a href="https://twitter.com/hashtag/Ahmedabad?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#Ahmedabad</a> <a href="https://t.co/LYmym31sJO">pic.twitter.com/LYmym31sJO</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/953191829113004033?ref_src=twsrc%5Etfw">January 16, 2018</a></blockquote>
विज्ञापन

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>


 
तोगड़िया ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखा। उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं जिनकी जानकारी उनके पास नहीं हैं। 20-20 साल के केस निकलवाकर एक जेल से दूसरी जेल भेजने का क्रम गुजरात से शुरू हुआ था। 

तोगड़िया ने यह भी कहा कि उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह हिंदुओं के लिए लगातार काम करते रहेंगे। राम मंदिर, स्वास्थ्य, शिक्षा की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनसे कहा गया कि वो कोर्ट के सामने आ जाएं, अगर वो राजस्थान पुलिस की पकड़ में आ जाते तो उनके खिलाफ लंबे समय से किया जा रहा षड्यंत्र सफल हो जाता। 

उन्होंने बताया कि लोगों को उनकी स्थिति का पता न लग सके इसलिए उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। उनकी जानकारी में उनके खिलाफ राजस्थान में कोई केस नहीं था। बाद में पता चला कि वे मुझे अरेस्ट करने आए हैं। 

तोगड़िया ने कहा कि उन्होंने कोई अनैतिक काम नहीं किया है। वो कानून का पालन करेंगे। उनका जीवन रहे या न रहे, लेकिन वो राम मंदिर. गोरक्षा के लिए अकेला लड़ते रहेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें