गोवा विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के बीफ को लेकर दिए गए ब्यान के बाद, बीफ का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री परिकर के बयान के बाद विश्व हिंदू परिषद ने उनका इस्तीफा मांगा है।
गौरतलब है कि मंगलवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने बीफ पर बयान देते हुए कहा कि हमने बेलगाम और अन्य जगहों से बीफ के आने पर कोई रोक नहीं लगाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य से आने वाले बीफ की जांच के लिए उचित चिकित्सक मौजूद हैं। बीच की जांच केवल अधिकारित लोगों ही करते हैं, जो इसके लिए वैध हैं।
परिकर ने कहा कि कर्नाटक स्थित बेलगाम से बीफ के आयात का विकल्प बंद नहीं किया है, राज्य में बीफ की कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने ने यह भी कहा कि यहां से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर पोंडा स्थित गोवा मीट कांप्लेक्स में राज्य के एकमात्र वैध बूचड़खाने हैं, जहां रोजाना लगभग 2,000 किलोग्राम बीफ तैयार होता है।
उन्होंने कहा कि राज्य के पर्यटन वाले इलाकों में और अल्पसंख्यक समुदाय में बीफ खाया जाता है, जो राज्य की कुल आबादी के 30 फीसदी से ज्यादा हैं। वहीं, राज्य में गोमांस की कमी नहीं होने वाले परिकर के बयान पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा था कि उनका यह बयान विडंबनापूर्ण है।