फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh JhunJhunwala: दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन, 62 की उम्र में ली आखिरी सांस

Sun, 14 Aug 2022 05:41 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। राकेश झुनझुनवाला का अंतिम संस्कार आज शाम 5.30 बजे मुंबई के बाणगंगा श्मशान घाट में किया जाएगा।
विज्ञापन
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रविवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, कुछ सप्ताह पहले ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। उनका निधन किन कारणों से हुआ है, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। झुनझुनवाला 62 साल के थे। जानकारी के मुतबिक, आज सुबह 6:45 मिनट पर उनका निधन हो गया। झुनझुनवाला के परिवार में उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला, बेटी निश्था व दो बेटे आर्यमन और आर्यवीर हैं। 

विज्ञापन


झुनझुनवाला के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, वह अद्भुत व्यक्ति थे। जीवन से भरपूर, हाजिर जवाबी और व्यावहारिक थे। उन्होंने कहा, झुनझुनवाला अपने पीछे आर्थिक दुनिया में अमिट योगदान छोड़ गए हैं। वह भारत की प्रगति को लेकर बहुत जुनूनी थे। 

ब्रीच कैंडी अस्पताल की डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि राकेश झुनझुनवाला को अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ, जो उनकी मौत का कारण बना। वह क्रोनिक किडनी रोग से भी पीड़ित थे, क्रोनिक डायलिसिस पर थे। वह मधुमेह के रोगी थे और हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। 
विज्ञापन





हाल ही में एविएशन सेक्टर में ली थी एंट्री 
कई तरह के व्यापारों में निवेश करने वाले राकेश झुनझुनवाला ने हाल ही में अकासा एयरलाइंस पर भी निवेश किया था। इसमें 40 प्रतिशत हिस्सेदारी झुनझुनवाला के पास थी। यह निवेश ऐसे समय में किया गया था, जब ज्यादातर विमानन कंपनियां घाटे में चल रहीं हैं। अकासा एयरलांइस ने अपनी उड़ानों के लिए अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी 72 बोइंस 737 मैक्स विमानों की खरीद की थी। 

5000 रुपये से की थी निवेश की शुरुआत 
राकेश झुनझुनवाला शेयर बाजार के सबसे बड़े निवेशकों में से एक थे। वह जब कॉलेज में थे तभी से उन्होंने शेयर बाजार में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में दाखिला लिया। यहां से स्नातक होने के बाद ही उन्होंने शेयर मार्केट में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। झुनझुनवाला ने 1985 में 5,000 रुपये से निवेश की शुरुआत की थी। सितंबर, 2018 तक यह निवेश बढ़कर 11,000 करोड़ रुपये हो गया था। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में झुनझुनवाला की नेटवर्थ 43.39 हजार करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन


झुनझुनवाला की विरासत का सम्मान करेगी अकासा एयर: दुबे
अकासा एयरलाइन के मुखिया विनय दुबे ने कहा कि अकासा एयर अपने दिवंगत अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला की विरासत, मूल्यों और आस्थाओं का सम्मान करेगी। हम एक बेहतर एयरलाइन साबित होने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। अकासा एयर का एक हफ्ते पहले यानी सात अगस्त को परिचालन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें