फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही सरकार तय करेगी कि रेस्टोरेंट में कितना खाएंगे आप!

Wed, 12 Apr 2017 10:04 AM IST
amarujala.com- presented by: नंदलाल शर्मा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन
देश में खाने की बर्बादी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि स्टार होटलों और रेस्टोरेंट में उपभोक्ता को कितना खाना परोसा जाए। खाद्य मंत्रालय इस बाबत होटलों या रेस्तरां के लिए एक प्रश्नावली तैयार कर रहा है कि उपभोक्ता को कितना खाना परोसा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का कहना है कि अगर एक व्यक्ति केवल दो झींगा या पराठे खा सकता है तो उसे 6 क्यों परोसा जाए। यदि एक व्यक्ति दो इडली खाता है तो उसे चार क्यों परोसा जाए। यह खाने की बर्बादी के साथ पैसे की भी बर्बादी है। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में देश में भोजन की बर्बादी पर चिंता जताई थी। उन्होंने इसे सामाजिक बुराई कहा था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता को दोहराते हुए राम विलास पासवान ने कहा कि मंत्रालय इस संदर्भ में जल्द ही होटलों को दिशा निर्देश जारी करेगा कि उपभोक्ता को भोजन की कितनी मात्रा परोसी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नियम केवल स्टैंडर्ड होटलों पर लागू होगा। ढाबा इस दायरे से बाहर रहेंगे, जो कि आमतौर पर थाली परोसते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें