फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय समितियों से जुड़ी सूचनाएं मीडिया को लीक करने से बचें: राज्यसभा के सभापति नायडू

Thu, 27 Aug 2020 11:14 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu - फोटो : ANI
विज्ञापन

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने संसदीय समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों से कहा कि वे समिति की बैठकों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं मीडिया के उपलब्ध कराने से बचें। संसदीय समितियों के अध्यक्षों को लिखे पत्र में नायडू ने कहा कि ऐसा पाया गया है कि मीडिया समिति की कार्यवाही के दौरान विचार किए गए विषयों या विधेयकों से जुड़ी बातों को रिपोर्ट में उद्धृत करती है।

विज्ञापन


नायडू ने अपने पत्र में कहा, क्या आप इस बात से अवगत हैं कि समिति की बैठकें गोपनीय होती हैं। समिति के सदस्यों या कार्यवाही से जुड़े किसी को भी इस बात की अनुमति नहीं होती है कि वह कार्यवाही, किसी रिपोर्ट का हिस्सा या समिति के निष्कर्ष से जुड़ी सूचना मीडिया को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रदान करे जब तक कि रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत नहीं हो गई हो। ऐसा कोई कदम सदन के विशेषाधिकार हनन का होगा। 


राज्यसभा के सभापति का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ ही दिन पहले लोकसभा अध्यक्ष ने ऐसा ही एक पत्र संसदीय समितियों के अध्यक्षों को लिखा था और उनसे समिति की बैठकों की गोपनीयता सुनिश्चित करने को कहा था।
विज्ञापन


नायडू ने कहा, मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप अपनी समिति से जुड़े सदस्यों और कार्यवाही से जुड़े लोगों को गोपनीयता से जुड़े वर्तमान प्रावधान/निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहें और जब तक रिपोर्ट सदन में पेश नहीं होती है तब तक मीडिया को कोई सूचना देने से बचे। 

इस पत्र का ऐसे समय में महत्व काफी बढ़ गया है जब लोक लेखा समिति (पीएसी) और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष और समिति में भाजपा के सदस्यों के बीच विचार के लिए विषयों के चयन के मुद्दे पर नोकझोंक की स्थिति रही हैं। पीएसी और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से हैं।

सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी से समिति के अध्यक्षों ने समिति में चर्चा करने से पहले विषयों को मीडिया के लिये सार्वजनिक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें