फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने सीजेआई के बयान पर कहा- न्याय मिलने में देरी भी सही नहीं

Mon, 09 Dec 2019 02:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu - फोटो : ANI
विज्ञापन

उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने हैदराबाद एनकाउंटर पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे के बयान के बाद शनिवार को कहा कि न्याय प्रक्रिया में लगातार देरी भी सही नहीं है। 

विज्ञापन


वैंकेया नायडू ने कहा कि, मैंने भारत के मुख्य न्यायाधीश का एक बयान देखा, बहुत ही उपयुक्तता से उन्होंने कहा 'तत्काल न्याय नहीं हो सकता है।' लेकिन न्याय प्रक्रिया में लगातार देरी भी नहीं कर सकते। यह हम सभी के लिए चिंता का विषय है और सभी को यह देखना चाहिए कि वह अपने कर्तव्यों का ठीक से निर्वहन करे।
 
 

बता दें कि शुक्रवार को जयपुर में हाईकोर्ट की इमारत के उद्घाटन अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने कहा था कि, न्याय कभी भी तत्काल में नहीं किया जाना चाहिए, न्याय कभी भी हो सकता है। उन्होंने कहा था कि अगर न्याय बदले की भावना से किया जाए तो यह अपना मूल चरित्र खो देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें