फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंकैया नायडू बोले- कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर है प्रिंट मीडिया

Mon, 20 Jul 2020 10:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को प्रिंट मीडिया की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और संसदीय संस्थानों के बीच सेतु के रूप में काम करने और दो तरफा संचार को सक्षम करने वाला बताते हुए नायडू ने कहा, 'महामारी के समय में इस भूमिका को और भी अधिक महत्व दिया गया है।'

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के दौरान मीडिया है जो कारणों और परिणामों के लिए जानकारी की तलाश करता है और जो मौजूदा स्थिति से मुकाबला करने का साधन है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह केंद्र, राज्य और मीडिया पर निर्भर करता है कि वे लोगों को सूचित करें और उनके अनुसार सुसज्जित करें।


यह भी पढ़ें- बिहार: इमरजेंसी वार्ड के बाहर घंटों पड़ी रही महिला, मूकदर्शक बना रहा अस्पताल प्रशासन
विज्ञापन


मीडिया को महामारी का इतिहास लिखने वाला करार देते हुए उन्होंने कहा, 'प्रतिबंधों के कारण अर्थव्यवस्था गिरी है, विज्ञापन राजस्व कम हो गया है। संचालन के पैमाने को समायोजित करना पड़ा और अच्छी संख्या में मीडियाकर्मियों के वेतन में कटौती करनी पड़ी। इसके बावजूद मीडिया बड़े पैमाने पर लोगों को सशक्त बनाने के मिशन के साथ कायम रहा, वो भी तब जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।'
विज्ञापन


फेसबुक पोस्ट में उच्च सदन के सभापति ने संसद की विभाग-संबंधित स्थायी समितियों की बैठकों की बहाली पर संतोष व्यक्त किया। जिसने सरकार द्वारा कोविड-19 की स्थिति से निपटने की जांच शुरू कर दी है। नायडू ने कहा कि स्थायी समिति की बैठक के लिए एक छोटी समयावधि वर्तमान स्थिति को देखते हुए संभव नहीं होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें