फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच वेंकैया नायडू बोले, सदन में गोलियां न चलाएं

Fri, 06 Mar 2020 09:41 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कहा, महिलाओं को लेकर हमें मानसिकता बदलनी होगी
  • विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 11 मार्च तक स्थगित 

 
विज्ञापन
Rajya Sabha Naidu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनावायरस पर गुरुवार को राज्यसभा में चर्चा कराकर गतिरोध तोड़ने में कामयाब रहे सभापति वेंकैया नायडू चाहकर भी शुक्रवार को 15 मिनट से ज्यादा सदन नहीं चला सके। विपक्ष के हंगामे के बीच नायडू को कहना पड़ा कि सदन में गोलियां न चलाएं।

विज्ञापन


उच्च सदन में जैसे ही दिन की कार्यवाही शुरू हुई। वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर मंत्रालय के दस्तावेज सदन पटल पर रखने के लिए खड़े हुए विपक्ष के शोर शराबे के बीच आवाज आई, ‘गोली मारो।’ नायडू ने हस्तक्षेप कर विपक्ष के रवैये पर आपत्ति उठाई और कहा, 'ये रिकॉर्ड में नहीं जा रहा।' साथ ही उन्होंने कहा, 'सदन में गोली न चलाएं। ये असंसदीय है और बहुत शर्मनाक है कि इस तरह के जुमले सदन में लगाए जाएं।' 

इस बीच कांग्रेस के राजीव गौडा ने कहा कि इसी शहर और इसी देश में ऐसे नारे लगाए गए हैं। वेंकैया नायडू की कोशिशों के बावजूद विपक्ष दिल्ली हिंसा पर होली से पहले चर्चा की जिद पर अड़ा रहा। विपक्षी सांसदों के वेल में पहुंचकर जोरदार हंगामे और नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही 11 मार्च तक स्थगित हो गई।
विज्ञापन


महिलाएं हर मोर्चे पर बढ़ीं लेकिन हम सुरक्षा देने में पीछे 
सभापति नायडू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं हर मोर्चे पर असाधारण भूमिका निभा रही हैं। मगर देश में लैंगिक समानता और महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति अच्छी नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने असाधारण सफलता पाई है लेकिन उन्हें सुरक्षित माहौल देने में हम पीछे हैं। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन और न्याय व्यवस्था में सुधार के साथ हमें मानसिकता में बदलाव लाना होगा।

कोरोनावायरस पर मीडिया कवरेज न होने से चिंतित  
वेंकैया नायडू कोरोनावायरस पर मीडिया कवरेज न होने से भी चिंतित दिखे। नायडू ने कहा, 'यह चिंता का विषय है कि मीडिया ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर फोकस नहीं किया। उसकी प्राथमिकता सनसनीखेज खबरों तक है।' सभापति ने उम्मीद जताई कि मीडिया भविष्य में महत्वपूर्ण और जनमानस से जुड़ी खबरों को उचित कवरेज देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें