फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: संपत्ति विवाद को लेकर वेलजन ग्रुप के मालिक की पोते ने की हत्या, 70 से अधिक बार शरीर में घोंपा चाकू

Sun, 09 Feb 2025 05:02 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, हैदराबाद

सार

VC Janardan Rao:  उन्होंने बताया कि यह घटना 6 फरवरी की रात को हुई जब आरोपी कीर्ति तेजा (उम्र करीब 28) ने अपने दादा वी सी जनार्दन राव पर चाकू से हमला किया। जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में एक 86 वर्षीय उद्योगपति की उनके घर पर उनके पोते ने संपत्ति विवाद के चलते कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़ित के उपर चाकू से कई बार किए गए थे। उन्होंने बताया कि यह घटना 6 फरवरी की रात को हुई जब आरोपी कीर्ति तेजा (उम्र करीब 28) ने अपने दादा वी सी जनार्दन राव पर चाकू से हमला किया। उन्होंने बताया कि राव पर चाकू से कई बार वार किए गए। राव वेलजन समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) थे।

पंजागुट्टा पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसने उन्हें भी चाकू मार दिया। आरोपी की मां घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के दूसरे इलाके में रहने वाले तेजा और उसकी मां बृहस्पतिवार को सोमाजीगुडा में राव के घर गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जब तेजा की मां कॉफी लाने गईं, तो तेजा और राव के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर बहस शुरू हो गई।

हाल में अमेरिका से पढ़ाई करके वापस आया था आरोपी
विज्ञापन

पुलिस ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए बताया कि तेजा ने चाकू निकाला और अपने दादा पर 'हमला' कर किया। बचपन से ही उसके प्रति दादा का व्यवहार ठीक नहीं था और वह संपत्ति बांटने से ‘इनकार’ कर रहे थे।। जब पुलिस अधिकारियों से उन खबरों के बारे में पूछा गया कि राव पर कथित तौर पर 70 से अधिक बार चाकू से वार किया गया, तो उन्होंने कहा कि चाकू के कई घाव थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सटीक संख्या की पुष्टि की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी हाल ही में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद अमेरिका से हैदराबाद लौटा था।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वेलजन की वेबसाइट के अनुसार, 1965 में स्थापित कंपनी को जहाज निर्माण, ऊर्जा, मोबाइल और औद्योगिक क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए पूर्ण समाधान प्रदान करने में विशेषज्ञता हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें