देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। असम के 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जहां 7.21 लाख लोग प्रभावित और 6 लोगों की मौत हुई है। राहत-बचाव अभियान जारी है। वहीं, गुजरात में भी मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पढ़ें पूरी खबर..
देश के कई हिस्सें में भारी बारिश हो रही है। कई जगह बारिश के पानी में गाड़ियां बह गई है। असम के कई हिस्से बाढ़ के कारण अभी भी जलमग्न हैं। अधिकारियों ने बताया कि 11 जिले बाढ़ की चपेट में आए हैं। इससे 7.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 47 हो गई है।
बाढ़ की वजह से कितना नुकासान हुआ?
बाढ़ का समसे ज्यादा असर क्या हुआ?
कितने लोगो को राहत वितरण केंद्रों पर पहुंचाया गया है?
प्रशासन ने प्रभावित जिलों में राहत सुविधाएं शुरू की हैं। अभी 103 राहत शिविर और 255 राहत वितरण केंद्र चल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि 24,000 से अधिक लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, जबकि 2.39 लाख से अधिक लोगों को राहत वितरण केंद्रों के जरिए मदद मिली है।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि सबसे अधिक प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, अग्निशमन व आपातकालीन सेवाएं और जिला प्रशासन की टीमें राहत व बचाव अभियान में जुटी हैं।
गुजरात में क्या हाल है?
वहीं, गुजरात में मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियां उफान पर हैं और सड़कें पानी में डूब चुकी हैं। राहत और बचाव दल लगातार लोगों की जान बचाने में लगे हैं। वाव-थराद जिले के भाभर शहर में जोरदार बारिश हुई। लाटी बाजार इलाके में दुकानों के अंदर बाढ़ का पानी घुस गया।
केंद्र से मदद की गारंटी और मौसम का अलर्ट?