फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: सड़क किनारे दो दिन से लावारिस खड़ा था वाहन, लोगों की सूचना पर पुलिस ने की जांच, मिले दो शव

Tue, 24 Dec 2024 01:05 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड

सार

पुलिस ने बताया कि रविवार रात से एक वाहन सड़क किनारे लावारिस खड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो वाहन के दरवाजे के पास एक शव पड़ा था। जबकि दूसरा शव बर्थ पर पड़ा मिला। जांच में सामने आया कि वाहन एक व्यापारिक समूह का है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोझिकोड में सड़क पर लावारिस खड़े एक वाहन दो लोग मृत मिले। पुलिस ने बताया कि करिमापनापलम में खड़े वाहन में चालक चालक मनोज और एक अन्य व्यक्ति जोएल का शव मिला। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मौत के कारणों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार रात से एक वाहन सड़क किनारे लावारिस खड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो वाहन के दरवाजे के पास एक शव पड़ा था। जबकि दूसरा शव बर्थ पर पड़ा मिला। जांच में सामने आया कि वाहन एक व्यापारिक समूह का है। वह कन्नूर में एक शादी समारोह से वापस मलप्पुरम जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई संदिग्ध साक्ष्य नहीं मिला है तथा आगे की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद दी जा सकेगी। कोई चश्मदीद गवाह भी नहीं है। फॉरेंसिक और अन्य वैज्ञानिक विशेषज्ञ टीमों की सेवाएं ली गई हैं और उनके विश्लेषण के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
विज्ञापन


बिना किसी को बताए बेटे ने मां के शव को घर में ही दफनाने की कोशिश की
केरल में कोच्चि में एक शख्स को अपनी मां के शव को घर में ही दफन करने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया गया है। पुलिस को इस बात की जनकारी आरोपी के पड़ोसियों ने दी। घटना कोच्ची के वेन्नला इलाके की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इसकी वजह क्या है।  

कोच्ची के पलारिवट्टोम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रदीप के पड़ोसियों सुबह करीब आठ बजे अपनी मां के शव को दफनाते हुए देखा। पड़ोसियो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर 50 साल के आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया गया। मृतक की पहचान 78 वर्षीय बुजुर्ग के तौर पर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें