केरल के कोच्चि में मजदूरों को बड़े हादसे का शिकार होना पड़ा है। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक मजदूर एक बेकाबू वाहन की चपेट में आए हैं।
ये हादसा कोच्चि के मुत्तम मेट्रो यार्ड में हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही घायल हुए मजदूर का नजदीक के अस्पताल में गंभीरता से इलाज किया जा रहा है।
Kerala: A vehicle hit labourers who were working near Muttom Metro Yard in Kochi; 3 dead, 1 under treatment.
— ANI (@ANI) October 13, 2017
पढ़ें: तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को रौंदा, देखिए तस्वीरें