फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veer Bal Diwas: वीर बाल दिवस आज, पीएम मोदी भारत मंडपम में होने वाले कार्यक्रम में लेंगे भाग

Tue, 26 Dec 2023 06:56 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस दिवस को मनाने के लिए सरकार नागरिकों, विशेषकर छोटे बच्चों को साहिबजादों के अदम्य साहस की कहानी से अवगत कराने और शिक्षित करने के लिए पूरे देश में सहभागी कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 दिसंबर, 2023 को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'वीर बाल दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री दिल्ली में युवाओं के मार्च-पास्ट को भी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन


इस दिवस को मनाने के लिए सरकार नागरिकों, विशेषकर छोटे बच्चों को साहिबजादों के अदम्य साहस की कहानी से अवगत कराने और शिक्षित करने के लिए पूरे देश में सहभागी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। साहिबजादों के जीवन की कहानी और बलिदान के बारे में बताने वाली एक डिजिटल प्रदर्शनी देश भर के स्कूलों और बाल देखभाल संस्थानों में लगाई जाएगी।

देशभर में प्रदर्शित की जाएगी फिल्म
'वीर बाल दिवस' पर एक फिल्म भी देशभर में प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही माईभारत और माईगव पोर्टल के माध्यम से इंटरैक्टिव क्विज़ जैसी विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


9 जनवरी 2022 को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन, प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में 'वीर बाल दिवस' मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें