फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि के हाथ आ सकती है वैदिक शिक्षा बोर्ड की कमान, प्रमुख हो सकते हैं बाबा रामदेव

Tue, 26 Feb 2019 04:39 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
baba ramdev
विज्ञापन

योग गुरु बाबा रामदेव देश की पहली सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड वैदिक शिक्षा के प्रमुख बन सकते हैं। रामदेव का प्रस्तावित नाम चयन समिति द्वारा सुझाया गया है। भारतीय शिक्षा बोर्ड की स्थापना के लिए इसी हफ्ते मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अध्यक्षता में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान (एमएसआरवीपी) की गवर्निंग काउंसिल की पांच-सदस्यीय पैनल की बैठक की जाएगी। जिसमें इस पर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके अन्य दावेदारों में ‘द रितानंद बाल्वेड एजुकेशन फाउंडेशन’ शामिल है जो एमिटी समूह द्वारा चलाया जाता है। इसके अलावा पुणे स्थित महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान इसके अन्य अन्य दावेदारों में शामिल था। सूत्रों के अनुसार पतंजलि योगपीठ का प्रतिनिधित्व करने वाले आचार्य बालकृष्ण ने बोर्ड के विकास के लिए 21 करोड़ रुपये का निवेश करने की पेशकश की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें