फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संघ परिवार की साजिश नाकाम': सीएम विजय की तारीफ में उतरे वीसीके प्रमुखल; तमिलनाडु में दीपथून विवाद पर सियासत

Wed, 25 Nov 2026 02:40 AM IST
शिवम गर्ग एएनआई, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के तिरुपरंकुंद्रम में कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान दीप जलाने को लेकर विवाद के बीच वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने मुख्यमंत्री विजय और प्रशासन की तारीफ की। उन्होंने इसे सामाजिक सौहार्द की रक्षा से जोड़ते हुए संघ परिवार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान दीप जलाने को लेकर विवाद जारी है। इस बीच विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) के संस्थापक और प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने मुख्यमंत्री विजय की तारीफ की है। उन्होंने मदुरै जिला प्रशासन और हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के अधिकारियों को भी पारंपरिक स्थान पर दीप जलाने के लिए बधाई दी।

विज्ञापन


'सामाजिक सौहार्द बचाने के लिए सीएम विजय को बधाई'
थिरुमावलवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट साझा किए। उन्होंने कहा कि मदुरै जिला कलेक्टर और HR&CE विभाग के अधिकारियों ने उचिमहाली अम्मन मंदिर के पास दीप मंडपम में परंपरा के अनुसार बड़ा दीप जलाया। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों की सराहना की।

वीसीके प्रमुख ने मुख्यमंत्री विजय को बधाई देते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने संघ परिवार की साजिश को नाकाम कर तमिलनाडु में सामाजिक सौहार्द की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि संघ परिवार की नेटवर्क राजनीति की ताकत को समझने वाले ही इस फैसले को लागू करने में आई चुनौतियों का अंदाजा लगा सकते हैं।
विज्ञापन


तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कड़ी सुरक्षा के बीच जला महादीपम
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर वार्षिक कार्तिगई दीपम उत्सव के तहत उचि पिल्लैयार मंदिर के ऊपर महादीपम जलाया गया। इस दौरान इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सुब्रमण्य स्वामी मंदिर से जुड़े पुजारियों की एक छोटी टीम ने दीप जलाया।

हालांकि, विवादित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर दीप नहीं जलाया गया। पुलिसकर्मियों को इस स्तंभ के पास तैनात किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश में शाम छह बजे दीप जलाने का निर्देश दिया था। दीपथून के पास एक इलेक्ट्रिक लाइट भी दिखाई दी।

मंदिर के बाहर जुटे हिंदू संगठनों के लोग
विवाद के बीच विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्य तिरुपरंकुंद्रम मुरुगन मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में जुटे। हालांकि, मदुरै शहर की पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। महादीपम जलाए जाने के बाद अन्नामलाई पहाड़ियों पर पटाखे भी फोड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें