फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती के शरीर पर अपशब्द लिखी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, कुलपति ने दिया इस्तीफा

Sat, 07 Mar 2020 06:44 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
रवींद्र भारती विश्वविद्यालय - फोटो : social media
विज्ञापन

रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित वसंत उत्सव में शामिल हुए एक युवक और युवती के शरीर पर अपशब्द लिखी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कुलपति एस. बसु राय चौधरी ने शुक्रवार शाम इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि उन्होंने चौधरी के इस्तीफे की खबर सुनी है लेकिन सरकार इसे स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि अभी भी उनका इस्तीफा मिलना बाकी है लेकिन हमने खबर सुनी है। हम उनसे कल बात करेंगे। वह भावुक व्यक्ति हैं। क्यों वह अकेले जिम्मेदारी लें? उनसे अपना काम जारी रखने को कहेंगे। जानकारी के अनुसार कुलपति ने अपना इस्तीफा सीलबंद लिफाफे में विकास भवन स्थित उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख और राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भेज दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने सिंधी पुलिस थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

रवींद्र संगीत की प्रसिद्ध कलाकार श्रवनी सेन ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विश्वविद्यालय के कुलपति एस. बसु राय चौधरी ने इस घटना को कुछ लोगों द्वारा संस्थान को बदनाम करने की कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा कि वे हमारे छात्र नहीं हो सकते हैं।

राय ने कहा, हम घटना के पीछे के लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमने फैसला किया है कि वसंत उत्सव के दौरान बाहरी लोगों के परिसर में अवागमन को नियत्रिंत किया जाएगा। 
विज्ञापन


रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के छात्रों ने कहा कि जोरसंको और बीटी रोड स्थित परिसर में पढ़ने वाला कोई भी छात्र इस घटना में शामिल नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें