फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव यात्रा पर उठ रहे सवालों का वसुंधरा राजे ने दिया तीखा जवाब

Wed, 12 Sep 2018 08:58 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया इस समय प्रदेश में गौरव यात्रा के माध्यम से लोगों से संपर्क करने की कोशिशों में लगी हुई हैं। वहीं उनकी इस यात्रा पर विरोधियों ने काफी  टीका-टिप्पणी की और अपना विरोध भी जताया है। 

 

विरोधियों द्वारा किये जा रहे हमलों को जवाब राजे ने चूरू एवं रतनगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करते हुए दिया। सीएम का कहना था कि भाजपा सरकार ने 5 साल में खूब काम किये हैं और इसी की जानकारी देने के लिए हम जनता के बीच जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बोलती कम और काम ज्यादा करती है।

 

हम जनता की परेशानियों को समझते हैं और जब संभाग की यात्रा के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर जनता की परेशानियों का पता चला तो सरकार ने 4 फीसदी वैट कम कर लोगों तक राहत पहुंचाई।

 

इसके साथ ही उन्होंने अपने विरोधियों और कांग्रेस पर एक बार फिर हमला किया और कहा कि काम करने के लिए इच्छाशक्ति की जरूरत होती है और ये भाजपा में है कांग्रसे में नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें