फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: केंद्र सरकार के प्रयासों पर ISA का बयान, कहा- हिंद महासागर के खनिज बनाएंगे भारत को आत्मनिर्भर

Wed, 15 Feb 2023 06:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

माइकल डब्ल्यू लॉज ने गांधीनगर में गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित समुद्रतल खनन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि 1980 के दशक से भारत गहरे समुद्र में खनन के क्षेत्र में शुरुआती अग्रणी निवेशकों में से एक था।
विज्ञापन
हिंद महासागर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंद महासागर में खनिजों का विशाल भंडार भारत को निकेल और कोबाल्ट के मामले में आत्मनिर्भर बना सकता है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री प्राधिकरण (आईएसए) के महासचिव माइकल डब्ल्यू लॉज ने डीप ओशन मिशन के माध्यम से इस दिशा में भारत सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत गहरे समुद्र में खनन में वैश्विक भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक वाहनों में उपयोग की जाने वाली लिथियम-आयन बैटरी में निकेल और कोबाल्ट बेहद अहम तत्व हैं। माइकल डब्ल्यू लॉज ने गांधीनगर में गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित समुद्रतल खनन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि 1980 के दशक से भारत गहरे समुद्र में खनन के क्षेत्र में शुरुआती अग्रणी निवेशकों में से एक था। हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में भारी प्रगति हुई है। डीप ओशन मिशन के तहत भारत की प्रगति अभूतपूर्व रही है। भारत में गहरे समुद्र में खनिज अन्वेषण और दोहन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने की क्षमता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें