फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न पार्टी के नेताओं ने की पूर्व पीएम वाजपेयी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रार्थना

Thu, 16 Aug 2018 05:04 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अनेक नेताओं ने दलगत भावना से ऊपर उठकर पूर्व प्रधामंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ में सुधार के लिए आज प्रार्थना की। वाजपेयी एम्स में भर्ती है और उनकी हालत ‘‘नाजुक’’ बनी हुई है। इन नेताओं ने कहा कि वह एक ऐसे नेता हैं जो चाहते थे भारत नयी ऊंचाइयों को छुए। वह प्ररेणा के एक स्रोत हैं।

विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, जे पी नड्डा, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन, मनोज तिवारी, अनुराग ठाकुर, विजय गोयल, उदित राज, प्रकाश जावड़ेकर, हर्षवर्द्धन ने अस्पताल जाकर वाजपेयी का हालचाल जाना।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान, नेकां के फारूक अब्दुल्ला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने एम्स जाकर पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अस्पताल में वाजपेयी का हालचाल जानने के बाद कहा,‘‘हमें नहीं भूलना चाहिए कि वह एक ऐसे भारतीय नेता है जो देश को मजबूत बनाना चाहते थे।’’ उन्होंने कहा,‘‘वह भारत को ऐसी ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते थे, जो दुनिया के किसी भी देश से बेजोड़ हो। वह न केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में शांति चाहते थे।’’ 

पासवान ने कहा,‘‘हमनें उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके परिवार के संपर्क में हैं।’’ भाजपा सांसद उदित राज ने कहा,‘‘हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। अटलजी एक बड़ी हस्ती हैं।’’ अस्पताल से जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि वाजपेयी की ‘‘स्थिति वही बनी हुई है।’’ उनकी हालत नाजुक है और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल ने कहा,‘‘उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।’’ केजरीवाल ने ट्वीट किया,‘‘मैं और मनीष सिसोदिया जी अटल जी का हालचाल जानने अस्पताल गये थे। हम उनके स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं।’’ 
भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने भी ट्वीट किया,‘‘अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है। दवाओं से ज्यादा अब वाजपेयी को हर शख्स की दुआओं की जरूरत है।’’ 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वाजपेयी उनके आदर्श हैं और वह प्ररेणा के स्रोत हैं। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का राज्य के साथ लम्बा जुड़ाव रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,‘‘हम उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं और उम्मीद है कि उनका मार्गदर्शन पार्टी और समाज के लिए उपलब्ध रहेगा।’’ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पूरा देश चिंतित है और लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें