फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः पटाखे बनाने की अवैध फैक्ट्री में धमाके से उड़ी छत, 4 की मौत

Wed, 26 Oct 2016 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चेतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पितरकुंडा तिराहा के समीप घनी आबादी के बीच संकरी गली में स्थित दो मंजिला मकान में मंगलवार रात सवा सात बजे जोरदार धमाका हुआ और मकान में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


एक घायल महिला की हालत गंभीर है। दो लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार धमाका अवैध तरीके से पटाखा बनाने के दौरान आग लगने से हुआ है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। 

इसके चलते कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी शहर के कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ देर रात तक मौके पर डटे रहे। पितरकुंडा तिराहा के समीप कब्रिस्तान से सटा हुआ मो. हनीफ का दो मंजिला पुराना मकान है। 
विज्ञापन


मकान में उनके बेटे हबीब, हमीद, रशीद और दो किरायेदारों का परिवार सहित 20 से अधिक लोग रहते हैं। मंगलवार की रात करीब सवा सात बजे मकान में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि एक कमरे की छत उड़ गई। 
विज्ञापन

अवैध तरीके से पटाखा बनाने के दौरान हुआ हादसा

varanasi - फोटो : amar ujala
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबी शबनम को बाहर निकाला और चपेट में आई मंतसा, सानिया, मुतताज सहित छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया। शबनम के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

इस बीच घायलों को अस्पताल छोड़कर परिवार के कुछ लोग घर पहुंचे और अन्य सदस्यों को खोजने लगे। सभी ने आशंका जताई कि कुछ लोग अभी भी मलबे के नीचे ही दबे हैं। शोर-शराबा शुरू हुआ तो मुहल्ले के लोग पहुंचे और अफरा-तफरी मच गई। 

सूचना पाकर एसएसपी नितिन तिवारी मौके पर पहुंचे और रात 11:20 बजे एनडीआरएफ से मदद मांगी। इलाकाई लोगों के गुस्से को देखते हुए आनन-फानन में शहर भर की फोर्स मौके पर बुलाई गई।

मुहल्ले के लड़कों की मदद से ही सरफराज, आमना और एक किशोरी का शव मलबे से निकाला गया। किशोरी की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। नदेसर निवासी सरफराज अपने ननिहाल आया था, जबकि आमना अपने मायके में रह रही थी। दो लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका के कारण एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी रहा।

वहीं एसपी नितिन तिवारी ने कहा प्रथम दृष्टया लग रहा है कि अवैध तरीके से पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है। बीडीएस और फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। चेतगंज एसओ को घटना के कारणों की पड़ताल कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें