फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत मिशन: एयर इंडिया चौथे चरण में करेगी 17 देशों से 170 विमानों का परिचालन

Sun, 28 Jun 2020 10:34 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Air India
विज्ञापन

एयर इंडिया वंदे भारत मिशन के चौथे चरण के तहत तीन से 15 जुलाई तक 17 देशों से 170 विमानों का परिचालन करेगी। सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए छह मई को इस मिशन की शुरुआत की थी। वैसे भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 23 मार्च से निलंबित है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एयर इंडिया के एक दस्तावेज के अनुसार मिशन के चौथे चरण में वह भारत से कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, केन्या, श्रीलंका, फिलीपीन, किर्गिस्तान, सऊदी अरब, बांग्लादेश, थाइलैंड, दक्षिण अफ्रीका, रूस, ऑस्ट्रेलिया, म्यामां, जापान, यूक्रेन और वियतनाम को जोड़ने वाली 170 उड़ानों का परिचालन करेगी।

ये उड़ानें तीन जुलाई से 15 जुलाई के बीच संचालित होंगी। दस्तावेज के अनुसार 38 उड़ानें भारत-ब्रिटेन मार्ग पर तथा 32 उड़ानें भारत-अमेरिका मार्ग पर संचालित होंगी। इसमें कहा गया है कि एयर इंडिया की 26 उड़ानें भारत और सऊदी अरब के बीच चलेंगी। गत 10 जून से शुरू होकर चार जुलाई तक चलने वाले मिशन के तीसरे चरण में एयर इंडिया 495 चार्टर्ड उड़ानों का परिचालन करेगी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 जुलाई तक हैं निलंबित

इससे पहले शुक्रवार को डीजीसीए ने कहा था कि वह देश में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का निलंबन 15 जुलाई तक बढ़ाया गया है। हालांकि, चुनिंदा मार्गों पर कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की अनुमति मामला दर मामला आधार पर दी जा सकती है। भारत में कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च को अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।

विज्ञापन


डीजीसीए के परिपत्र के अनुसार, ‘सक्षम प्राधिकार ने फैसला किया है कि भारत से अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री सेवाओं की आवाजाही 15 जुलाई, 2020 को रात 11.59 बजे तक निलंबित रहेगी।’ इसमें कहा गया है, ‘हालांकि, सक्षम प्राधिकार मामला दर मामला आधार पर चुनिंदा मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की अनुमति दे सकता है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें