'वंदे भारत' मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान सोमवार देर रात दुबई में फंसे 178 भारतीयों को लेकर कोच्ची अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंची। इनमें पांच बच्चे और एक शिशु भी शामिल है।
वहीं इस मिशन के तहत कुआलालंपुर से 179 भारतीयों के लेकर एक अन्य उड़ान कोच्चि पहुंची थी। इस विमान में दो शिशु भी सवार थे। बता दें कि भारत ने अलग-अलग देशों में फंसे अपने नागरिकों को स्वदेश लाने का अभियान शुरू किया है।
बता दें कि इससे पहले ऑपरेशन समुद्र-सेतु के तहत भारतीय नौसेना का आईएनएस मगर युद्धपोत मालदीव की राजधानी माले से 200 लोगों को लेकर कोच्चि पहुंचा था। 10 मई को युद्धपोत आईएनएस जलाश्व 700 लोगों को लेकर रविवार की सुबह कोच्चि पहुंचा था।