फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Express: ट्रेन में छूटा लैपटॉप-कागजात से भरा बैग; देवदूत बनकर आए ट्रेन मैनेजर ने की यात्री की मदद

Mon, 31 Mar 2025 05:16 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वंदे भारत एक्सप्रेस में गलती से चढ़े एक यात्री की जान उस समय हलक में आ गई, जब उसका लैपटॉप और अहम दस्तावेजों से भरा बैग ट्रेन में ही छूट गया। हालांकि, ट्रेन के मैनेजर यात्री के लिए देवदूत बनकर आए और उन्होंने शानदार समन्वय करते हुए सही सलामत अवस्था में बैग को यात्री तक पहुंचाने में सफलता पाई।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेल में आम तौर पर यात्राओं के दौरान  मुसाफिरों को कई खट्टे-मीठे अनुभव होते हैं। इस मामले में एक यात्री का अनुभव डरावना होने के साथ-साथ रोमांचक और सकारात्मक भी रहा। दरअसल, नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस में गलती से चढ़े एक यात्री का बैग ट्रेन में ही छूट गया। बैग वापस पाने में मदद करने वाले ट्रेन मैनेजर ने शानदार समन्वय करते हुए यात्री को उसका बैग वापस पाने में मदद की। खबर के मुताबिक इस बैग में यात्री का  महंगा लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखा था। नई दिल्ली स्टेशन पर छूटे बैग को अंबाला में बरामद किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की विशेष सुविधा, वाराणसी होकर जाएगी स्पेशल वंदे भारत

लावारिस बैग देखने के बाद ट्रेन मैनेजर ने की मदद
यात्री को जैसे ही यह एहसास हुआ, वह परेशान होने लगा। एक कोच अटेंडेंट ने सीट पर लावारिस बैग देखने के बाद ट्रेन मैनेजर आरडी मीणा को सूचित किया। मीणा ने ट्रेन के अंदर कई बार बैग को लेकर अनाउंसमेंट की, लेकिन कोई यात्री दावा करने सामने नहीं आया क्योंकि बैग का यात्री ट्रेन में था ही नहीं।
विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल का समन्वय
इस मामले में फिरोजपुर डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि जब ट्रेन में सवार यात्रियों में से कोई भी बैग पर दावा करने सामने नहीं आया तो ट्रेन मैनेजर मीणा ने तत्काल अपने विवेक का इस्तेमाल किया और अंबाला के साथ-साथ फिरोजपुर के रेलवे सुरक्षाबल (RPF) को इस संबंध में सूचना दी। मीणा ने अधिकारियों को बताया कि अगर शिकायत निवारण तंत्र पर कोई यात्री संपर्क करता है तो उनसे संपर्क कर उचित प्रतिक्रिया दी जा सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कटड़ा से कश्मीर तक दौड़ेगी वंदे भारत, इस ट्रेन में ये है खासियत

रेलवे अधिकारियों ने यात्री तक बैग पहुंचाने की व्यवस्था की
बकौल परमदीप सैनी, बैग खोने से परेशान यात्री को अपनी बड़ी गलती का एहसास हुआ। उसने हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल किया। उसकी शिकायत ट्रेन मार्ग पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों तक पहुंचाई गई और अंत में अंबाला के अधिकारियों ने पुष्टि की कि बैग उसका ही था। बेहतरीन समन्वय करते हुए रेलवे अधिकारियों ने यात्री तक बैग पहुंचाने की व्यवस्था की। यात्री ने पूरी रेलवे टीम का आभार व्यक्त किया।


संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें