फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों की राह पर घाटी के आतंकी

Thu, 29 Sep 2016 04:37 AM IST
बृजेश कुमार सिंह/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी के आतंकी नक्सलियों की राह पर चल पड़े हैं। हमला कर हथियार लूटने के नक्सलियों के ट्रेंड को आतंकियों ने अपना लिया है। इसके लिए उन्होंने साफ्ट टारगेट के रूप में नेताओं तथा रसूख वालों के  सुरक्षाकर्मियों को चुना है। ज्यादातर घटनाएं दक्षिणी कश्मीर में हुई हैं। आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद इस ट्रेंड में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पिछले दो महीने में आतंकियों ने 70 से अधिक हथियार लूटे हैं। इनमें थाने पर हमले तथा सुरक्षाकर्मियों से लूट के हथियार शामिल हैं। कुलगाम जिले के दमहाल हांजीपोरा थाने से हिंसा के दौरान लूटे गए हथियारों का अब तक पता नहीं चल सका है। 

सुरक्षा एजेंसियों के पास इस बात के इनपुट हैं कि दक्षिणी कश्मीर से 300 से अधिक युवा पिछले कुछ महीनों में गायब हैं। माना जा रहा है कि इन्होंने आतंकी संगठन का दामन थाम लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुरहान ग्रुप ने की थी शुरुआत

- फोटो : PTI
सुरक्षा बलों की सख्ती के कारण हथियारों की सप्लाई लाइन लगभग बंद हो गई है। इस वजह से हथियारों के अभाव से जूझ रहे आतंकी संगठनों ने लूट की साजिश पर काम करना शुरू कर दिया। 

हिजबुल मुजाहिदीन के बुरहान ग्रुप ने घाटी में हथियार लूट ट्रेंड की शुरुआत की थी। इसके पीछे वजह यह बताई जाती है कि वे युवाओं से इस साजिश के तहत लूट कराते थे कि एक बार इसमें फंसने के बाद वे दोबारा आतंक की राह को नहीं छोड़ सकेंगे। 

साथ ही पाकिस्तान या अन्य कहीं से मदद की बजाय बुरहान ग्रुप अपने बलबूते पर आतंक की राह पर चलता रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह नया ट्रेंड चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें