आस्था की नगरी में भाव की महत्ता है। यही कारण है कि वेलेंटाइन-डे पर देश-विदेश से भावविभोर भक्तों ने कन्हैया के नाम पत्र खूब भेजे हैं। इन पत्रों में लड़कियों ने कान्हा के समक्ष अपने दिल की बात रखी है। युवतियों ने कन्हैया से उनके भक्तों को वर के रूप में तो प्रेमी जोड़ों ने एक-दूसरे का जीवनभर साथ मांगा है।
बांकेबिहारी के नाम पर अमेरिका, कनाड़ा, रूस, थाइलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से एक हजार से अधिक पत्र पहुंचे हैं। इन पत्रों में महिलाओं ने खुद को कृष्ण की पुजारिन बताकर कहा है कि वो उनसे प्रीत करती हैं। उन्हीं के सहारे पूरी जिंदगी बिताएंगी। कुछ युवतियों ने लिखा है कि वो भगवान को ही अपना सब कुछ मान चुकी हैं लिहाजा अब विवाह नहीं करेंगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और यूपी से पहुंची चिट्ठियों में युवतियों ने ठाकुरजी से प्रार्थना की है उन्हें ऐसा वर मिले जो कृष्ण भक्त हो। बांकेबिहारी वृंदावन मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि इस समय बीस से ज्यादा चिट्ठियां पहुंच रही हैं। इनमें लड़कियां और महिलाएं भगवान के प्रति अपनी भक्ति और प्रेम का इजहार करती हैं।
द्वारिकाधीश के नाम पर सैकड़ो खत प्रेमी युगल ने भेजे हैं। प्रेमी युगलों ने चिट्ठियों में कहा है, ‘‘हम साथ जीना चाहते हैं इसलिए, हे प्रभु आप आशीर्वाद दें कि हमारा साथ जीवन भर रहे।’’ द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि भगवान से भक्त अपने मन की बात करते हैं।
दिल्ली से चिट्ठी-1
युवा की चिट्ठी-2
प्रेमी युगल की चिट्ठी-3