फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइको ने अब्दुल्ला को चेन्नई में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत देने को कहा

Wed, 11 Sep 2019 07:01 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वाइको (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

एमडीएमके के महासचिव वाइको ने सुप्रीम कोर्ट में हैबियस कॉरपस याचिका दायर कर सांसद और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला की प्रस्तुत करने की गुहार की है। मालूम हो कि गत पांच अगस्त से अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया था।

विज्ञापन


वाइको ने अपनी याचिका में कहा है कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री अन्नादुराई की 111वीं जयंती के अवसर पर 15 सितंबर को एक कार्यक्रम आयोजित होनी है। उन्होंने फारुख अब्दुला को इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था और फारुख ने इसमें शामिल होने की हामी भी भर दी थी। पिछली बार भी उन्होंने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

वाइको ने अपनी याचिका में कहा है कि गत पांच अगस्त के बाद से फारुख अब्दुल्ला डिटेंशन में हैं। वाइको ने कहा कि कई कोशिशों के बावजूद अब्दुल्ला से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है। वाइको ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर अथॉरिटी से पत्र लिखकर अब्दुल्ला को चेन्नई जाने की इजाजत देने की मांग की थी लेकिन अथॉरिटी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। लिहाजा वाइको ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि अब्दुल्ला को चेन्नई के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें