एमडीएमके प्रमुख वाइको और पीएमके पार्टी के अंबुमणि रामदास सहित छह उम्मीदवारों को बृहस्पतिवार को तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन अधिकारी और तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय के सचिव के. श्रीनिवासन ने वाइको, डीएमके के एम. शनमुगम और पी. विल्सन, एआईएडीएमके के एन. चंद्रशेखरन और ए. मोहम्मदजन तथा पीएमके के रामदास के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की।
एआईएडीएमके और डीएमके ने लोकसभा चुनाव से पहले किए गए चुनावी समझौते के तहत अपने सहयोगी दलों पीएमके और एमडीएमके को राज्यसभा की एक- एक सीट दी थी।