रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के 'कोट-टाई में वेटर जैसा' दिखने वाले बयान पर पलटवार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा ने फेसबुक के जरिए सवाल पूछा है, "क्या वेटर का आत्मसम्मान नहीं होता?"
वाड्रा ने लिखा है कि भाजपा के 'अटेंशन' चाहने वाले सांसद का बयान है, "जो मंत्री कोट और टाई पहनते हैं, वे वेटर जैसे दिखते हैं और उन्हें भारतीय पोशाक पहनने के निर्देश दिए जाने चाहिए।" "उन्होंने जीने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले वेटर्स की बेइज्जती की है।"
वाड्रा ने लिखा है कि वेटर्स के खिलाफ बयान देना निंदनीय और वर्गवादी है। एक यूजर शुभ पायलट ने भी फेसबुक पर टिप्पणी की है, "ये लोग सिर्फ खाकी निकर पहनने के योग्य हैं और मैं समझता हूँ कि वे सरकारी दफ्तरों में इसके साथ जाते रहेंगे।"
बाहरी क्या पार्टी के भीतर भी किसी को नहीं बख्श रहे स्वामी
स्वामी के निश्ााने पर अपने ही लोग
- फोटो : PTI
अपने बयानों के कारण हमेशा विवादों में रहने वाले स्वामी आजकल अपनी पार्टी को भी घेरने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक और ट्वीट कर नए विवाद को जन्म दिया था। उन्होंने विदेश दौरे में मंत्रियों की पोशाक पर तंज कसा है और ट्वीट किया, "भाजपा को अपने मंत्रियों को विदेश दौरे में पारंपरिक और आधुनिक भारतीय पोशाक पहनने का निर्देश देना चाहिए। कोट और टाई में वे वेटर की तरह दिखते हैं।"
स्वामी के इस ट्वीट के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं पर भी टिप्पणी की है।
@vandekrishna हैंडल से इसके जवाब में ट्वीट किया गया है, "प्रिय स्वामी जी, क्या पोशाक आपको भारतीय बनाते हैं या फिर जो मूल्य आपमें हैं वो।" अभिनेत्री और आम आदमी पार्टी की नेता गुल पनाग (@GulPanag) ने पूछा है, "स्वामी जी, आधुनिक भारतीय कपड़े मतलब?"